loading...

ओजोन परत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां।

पर्यावरण का रक्षा कवच - ओजोन

प्रश्न- ऐसी गैस का नाम बताएं जो जीवन के लिए उपयोगी भी है और हानि कारक भी है?
उत्तर- ओजोन। ओजोन परत स्ट्रेटो स्फियर में जीवन को सौर विकिरणों से बचाती है मगर पृथ्वी तल के पास का ओजोन जीवन के लिए हानिकारक है।

प्रश्न- ओजोन परत क्या है?
उत्तर- धरती से 15 से 40 कि0 मी0 ऊपर वायुमंडल में ओजोन अणुओं की एक पतली चादर है, जिसे ओजोन परत कहते हैं। इस चादर ने हमारी पूरी पृथ्वी को आवरण प्रदान किया हुआ है।

प्रश्न- ओजोन परत से हमें क्या लाभ है?
उत्तर- जब सूर्य की किरणें ओजोन परत में से होकर गुजरती हैं, तो ओजोन अणु तमाम नुकसान पहुंचाने वाले पैराबैंगनी विकिरण को रोक लेते हैं यदि यह विकिरण धरती पर पहुंच जाये तो मनुष्यों सहित सभी जीवों को हानि पहुंचाएगा।

प्रश्न- ओजोन परत को किस चीज से क्षति पहुंच रही है?
उत्तर- क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैसों के बढ़ते प्रभाव से ओजोन परत क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसके भंयकर परिणाम होंगे।

प्रश्न- ओजोन परत का क्षय कहां से हो रहा है?
उत्तर- दक्षिणी ध्रुव से।

प्रश्न- ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने की प्रथम जानकारी किसने दी?
उत्तर- एफ.एम. रोलैंड ने जो यू.एस.ए. के रहने वाले हैं।

प्रश्न- किस उपग्रह ने ओजोन छिद्र की उपस्थिति दर्ज की थी?
उत्तर- निम्बस—7। ने।

प्रश्न- किस मौसम में ओजोन छिद्र सबसे बड़ा दिखाई देता है?
उत्तर- बंसत ऋतु में।

प्रश्न- वर्ष 2005 में ओजोन परत में बन रहे सुराख का आकार कितना हो चुका था?
उत्तर- 10 दिसम्बर 2005 को ओजोन छिद्र का आकार 38.61 लाख वर्ग मील हो चुका था।

प्रश्न- ओजोन संकट पर विचार के लिए पहली बैठक कब हुई?
उत्तर- सन् 1985 में वियना में।

प्रश्न- ओजोन संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 16 सितम्बर को।🐊